मझौलिया थाना कांड संख्या 347/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त की हुई मौत।

मझौलिया थाना कांड संख्या 347/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त की हुई मौत।

Bettiah Bihar West Champaran

जेल से जमानत पर छूटा था मृतक।

1 वर्ष पूर्व भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई थी जमकर मारपीट।

घटना के पूर्व से ही कैंसर का मरीज था मृतक।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

मझौलिया(पश्चिमी चंपारण) बीती रात्रि थाना क्षेत्र के बहु अरवा पंचायत स्थित बैराटपुर वार्ड नंबर एक निवासी पारस यादव के पुत्र अदालत यादव की मौत घर पर होने का मामला प्रकाश में आया है! घटना के बारे में बताया जाता है  कि मृतक मझौलिया थाना कांड संख्या 347/2022 का नामजद अभियुक्त था तथा फिलहाल  जेल से जमानत पर छूटकर घर आया था। मृतक की पत्नी निर्मला देवी का कहना है कि पूर्व में भूमि विवाद हुआ था जिसको लेकर दोनों पक्षों से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन मझौलिया पुलिस ने उनके पति अदालत यादव को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस कांड में  पति जमानत पर घर आए थे।
इधर मुखिया देवीलाल  साहनी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें अदालत साहनी जेल गए थे तथा कैंसर के पीड़ित थे।
थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच 1 वर्ष पूर्व भू विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई थी जिसमें थाना कांड संख्या 347/  2022 दर्ज हुई थी। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया था।  वही 2 माह के बाद 456/ 2022 दिनांक 8 जुलाई 2022 को आरोप पत्र समर्पित कर दिया था। उन्होंने बताया कि अदालत यादव कैंसर से पीड़ित था इलाज के दौरान उसका मांस काटकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच हेतु पटना भेजा गया था।
वही मृतक अदालत यादव द्वारा भी कोर्ट परिवाद दायर किया गया था जिसमें विवेक कुमार राहुल कुमार उपेंद्र यादव अतीतेत्र यादव हरिंदर यादव आदि नामजद किए गए थे।
इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि अदालत यादव की मौत भू विवाद में हुई मारपीट के कारण हुई है।
जबकि घटना लगभग 1 वर्ष पूर्व घटित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *