प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल परिसर में भाकपा माले ने चारू मजूमदार का मनाया 52 वा  शहादत दिवस!

प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल परिसर में भाकपा माले ने चारू मजूमदार का मनाया 52 वा शहादत दिवस!

Bettiah Bihar West Champaran

सिकटा ‌ संवाददाता अमर कुमार की  रिपोर्ट !

सिकटा ( पश्चिमी चंपारण) प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यपार मंडल परिसर में भाकपा (माले) ने शुक्रवार को चारू मजूमदार की 52 वां शहादत दिवस मनाते हुए झंडातोलन किया । माले के सक्रिय सदस्य अच्छेलाल यादव ने पार्टी का झंडा लहराकर शहादत दिवस मनाया। वही अध्यक्षता वीरेन्द्र पासवान ने किया। इस बीच मुख्य अतिथि विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने केन्द्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाला। कहा कि भाजपा की सरकार गरीब किसान, मजदूर, बेरोजगारों के हक को लूट रही है। वही जनता की अवाज उठाने वाले राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं को ईडी व सीबीआई के द्वारा तंग और तबाह कर रही है। वही मणिपुर की घटना राष्ट्रीय शर्म की घटना है। अब देश में जन आंदोलन के सिवाय दूसरा रास्ता नही है। इसे लेकर 2024 में भाजपा को सरकार से बेदखल करना जरूरी है। मौके पर अख्तर इमाम, इस्लाम अंसारी,संजय राम, रूस्तम अली,दीपू गिरी,रामाकांत माझी,चन्देश्वर दास,शौकत अली समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *