हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विधिक सेवा दिवस।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विधिक सेवा दिवस।

Bettiah Bihar West Champaran

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

बेतिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चंपारण द्वारा दिनांक 9 नवम्बर 2023, गुरुवार को विधिक सेवा दिवस मनाया गया। प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज त्रिलोकी दुबे के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला जज द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया एवं प्रचार रथ को भी रवाना किया गया। जिला जज त्रिलोकी दुबे द्वारा बताया गया कि यह प्रचार रथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को कानून की जानकारी एवं विधिक की जानकारी देकर जागरूक करेगा। वहीं प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज ने बताया कि जो भी असहाय गरीब व्यक्ति हैं उनके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार सदैव तत्पर रहता है। जिला विधिक सेवा पदाधिकार उनके लिए बहुत सारी योजनाओं को भी संचालित करता है। सचिव द्वारा आम जनमानस से अपील किया गया कि दिनांक 9 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है इसमें सभी जनमानस अपना सुलहनीय वाद सुलह कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *