इनरवा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान।

इनरवा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान।

Bettiah Bihar West Champaran

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

इनरवा ( पश्चिमी चंपारण )
मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के इनरवा पुलिस ने थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में थाना चौक मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए विशेष रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

हालांकि वाहन जांच प्रत्येक दिन किया जाता रहा है। लेकिन सोमवार को सघन जांच की गई। इनरवा थानाध्यक्ष स्वयं उपस्थित होकर वाहनों की जांच करते देखे गए। दो पहिया से लेकर तीन पहिया एवं चार पहिया के सभी वाहनों की जांच बारीकी से की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पदाधिकारीयो के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें आपत्ति जनक समान, शराब सहित वाहनों के कागजात की जांच की गई। जिसमें हेलमेट, गाड़ी के कागजात इत्यादि शामिल थे। जिनके पास वाहनों के कागजात सही नहीं थे उनसे जुर्माना भी वसूला गया। कई घंटे चले वाहन जांच के दौरान चालकों में हडकंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *