प्रेस वार्ता क्रम में मनीष कश्यप का भाजपा परिवार में शामिल होने के लिए सांसद ने दिया बधाई संदेश।
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
बेतिया(पश्चिमी चंपारण) भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान कार्यालय, मेहदीयाबारी में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है।
और इस परिवार के 21 करोड़ सदस्य हैं, इस देश में भाजपा परिवार में 21 करोड़ और मोदी परिवार में 140 करोड़ सदस्य जिसे हर तरह से ख्याल भारतीय जनता पार्टी रखती है, और आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय में चंपारण निवासी मनीष कश्यप का भाजपा परिवार में शामिल होना उन्हें सदस्यता मिलना, इसके लिए भाजपा परिवार उन्हें बहुत-बहुत बधाई देती है। पूर्व में मनीष कश्यप चनपटिया से चुनाव लड़ने का काम किया था, वही पत्रकारिता में भी रह चुके हुए हैं, आज उनका भाजपा परिवार स्वागत करती है।
डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा अपने सिद्धांतों पर कार्य करती है और पिछले साल जो कुछ भी हुआ था, उसकी भाजपा भर्त्सना की हुई थी एक खबर के लिए किसी भी व्यक्ति पर एनएसए लगा, वो सरासर गलत था और भाजपा उस समय भी साथ दिया था और एनएसए अगर किसी पर लगना चाहिए तो सिर्फ कांग्रेस पर लगना चाहिए जिस प्रकार का समाज में वैमनस्य करने का कार्य कांग्रेस करती है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने इस संविधान में लिखा है कि धर्म पर आधारित कोई भी आरक्षण नहीं होगा।
कांग्रेस पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांतों को नहीं मानते हुए चुनाव में घोषणा किया है की धर्म पर आधारित आरक्षण हो, उसकी हम सभी भाजपा सदस्य भर्त्सना व निंदा करते हैं। इस देश के संविधान में बाबा साहब ने जो मूल भावना रखी है उस मूल भावना का यह हिस्सा है और कांग्रेस ने संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास जो अपने घोषणा पत्र में की है उसको भाजपा का प्रत्येक सदस्य विरोध करेगा और इस देश की जनता ऐसा सबक सिखाएगी की कांग्रेसी कभी भी इस संविधान के मूल भावना के खिलाफ नहीं चलेगी। इस मौके पर भाजपा सदस्यों में चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा रूपक श्रीवास्तव, धनरंजन कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता सदस्य मौजूद रहे।