आंधी-पानी ने मैनाटांड में मचाई भारी तबाही!
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
इनरवा/मैंनाटाड (पच्छिम चम्पारण)
गुरुवार की रात तेज आंधी और तूफान ने मैनाटांड प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। झुग्गी-झोपड़ी एवं करकट के छप्पर हवा में उड़ गए। ऐसे में लोगों को रात खुले आसमान में बीताना पड़ा। जिससे प्रखंड के कई पंचायत क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। नंदकिशोर यादव का पुत्र विनोद यादव के घर के ऊपर का छप्पर उड़ गया।
जिससे उनका कच्चा मकान धराशाई हो गया। हालांकि जान माल का नुकसान नहीं हुआ. लेकिन परिवार को रात में अपने भाई के घर बीताने को मजबूर होना पड़ा। प्रखंड के कई घरों का करकट हवा के उड़ गया है। रमपुरवा गांव के तेतरी नदी पर कई पेड टूट कर लटक गए। तेज रफ्तार के कारण सबसे अधिक क्षति आम के वृक्ष को हुआ है। हवा के कारण जहां कई पेड़ धराशाई हो गए वहीं पेड़ में लगे टिकोले हवा के तेज झोंके के कारण झड़ गए। जिस वृक्ष में गुरुवार की शाम तक असंख्य टिकोले नजर आते थे। की सुबह ढूंढने पर भी टिकोला नजर नहीं पड़ रहा है। हालांकि बूंदाबांदी से सब्जी की खेती को फायदा पहुंचने की संभावना है।