96 करोड़ 20 लाख 98 हजार 3सौ 90 रुपया का बजट मुख्य पार्षद ने नगर पंचायत में पेश किया।

96 करोड़ 20 लाख 98 हजार 3सौ 90 रुपया का बजट मुख्य पार्षद ने नगर पंचायत में पेश किया।

Bettiah Bihar West Champaran लौरिया

96 करोड़ 20 लाख 98 हजार 3सौ 90 रुपया का बजट मुख्य पार्षद ने नगर पंचायत में पेश किया।

नगर पंचायत लौरिया के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौंरिया/बेतिया(पच्छिम चम्पारण)
नगर पंचायत के सभागार में मुख्य पार्षद श्रीमती सीता देवी ने बजट पेश किया। मुख्य पार्षद ने बजट पेश करते हुए कहा कि नगर पंचायत का इस बार का बजट 96 करोड़ 20 लाख 98 हजार 3 सौ 90 रुपया है। इस राशि से सभी वार्डों को स्मार्ट वार्ड में तब्दील किया जाएगा। विवाह भवन का निर्माण, तालाबों का सौंदर्यीकरण,शहर क्षेत्र में चिल्ड्रेन पार्क, सभी वार्डों का नाली के साथ सड़कों का पक्कीकरण, बस व टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। शवदाह गृह भी बनाया शुद्ध पेय जल हेतु हर वार्ड में व्यवस्था किया जाएगा। जल जीवन हरियाली पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। नुक्कड़ बाजार का निर्माण होगा। एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

वहीं मुख्य पार्षद श्रीमती सीता देवी ने कहा कि नगर पंचायत का आय का स्त्रोत भी बढ़ाया जाएगा। जिसमें विज्ञापन, संपतिकार,टावर टैक्स, स्टांप ड्यूटी, बिल्डिंग परमिशन फीस से आय बढ़ाया जाएगा, साथही सरकार से भी राजस्व प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर पंचायत के पास भी कुछ आंशिक रुपया उपलब्ध है। हमसब मिलकर जनता की भलाई के लिए जितना काम होगा, उसे ईमानदारी पूर्वक पूर्ण करेंगे।
बजट पेश के बैठक में शामिल स्थानीय विधायक विनय बिहारी ने सुझाव देते हुए कहा कि पूरे देश में अभी तक 53 व्यक्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। लौरिया नगर पंचायत में जहां जहां सड़क निर्माण होगा, वहां वहां इन तिरपनो भारत रत्न के एक एक व्यक्ति के नाम पर सड़क का नाम होना चाहिए, जिससे हम हमेशा इन सम्मानित व्यक्तियों का नाम याद रख पाएंगे। जिसे सभी वार्ड पार्षदों ने तालियां बजाकर विधायक के सुझाव को मंजूर किया।
बजट पेश में मुख्य पार्षद सीता देवी के साथ उपमुख्य पार्षद श्रीमती किशोरी देवी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेशपुरी, वार्ड पार्षद मुरारी साह, पप्पू मिश्रा, मोहफिल मियां, बद्री यादव, रोहित सिंह, बीरेंद्र राय सोनल सिंह, अमित कुमार, बमबम सिंह ,दीपक वर्मा राहुल कुमार आदि थे।

ईओ दिनेशपुरी ने कहा कि राशि आते ही सभी कार्यों को अमलीजामा पहनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और नगर पंचायत की बैठक में पारित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *