असम की युवती को प्रेम में फंसाकर शादी की झांसा देकर बनाया संबंध।
अब किया शादी कर रखने से इंकार।
पिछले चौबीस घंटे से असम की युवती पहुंची प्रेमी के गांव।
लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
लौरिया(पच्छिम चम्पारण) थाना क्षेत्र के गोबरौरा पंचायत के वार्ड छौ निवासी पिंटु राउत के पुत्र विकास कुमार राज की तलाश में असम के नौवां गांव जिले के भोकट निवासी विनोद नाथ की छब्बीस वर्षीय पुत्री रुनझुन कुमारी पहुंची है। जानकारी के अनुसार रुनझुन भोकट में व्युटी पारलर में काम करती थी।वहीं मजदूरी करने विकास भी गया था।जहां दोनों में आंखें चार हुआ ।और प्रेम प्रसंग में विकास और रुनझुन एक-दूसरे के करीब आ गये।दोनों में संबंध गाढ़ा हुआ और मामला शादी की और बढ़ा।इधर विकास वहां से वापस अपने गांव गोबरौरा पहुंच गया।
अपने कथित प्रेमी की तलाश में असम से रुनझुन बिहार के लौरिया पहुंची और प्रेमी विकास के घर पहुंची।जहां विकास के परिजन एवं विकास भी रुनझुन को रखने को तैयार नहीं है।मामले में गोबरौरा गांव के सरपंच हरिवंश दुबे से पुछे जाने पर बताया की लड़की आई थी लड़का पक्ष तैयार नहीं है।
वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया की असम की लड़की आई है उसने कोइ लिखीत आवेदन नहीं दिया है।
सुत्रो की मानें तो रुनझुन अभी भी गोबरौरा गांव के वार्ड छौ में विकास के बगल के घर मे ठहरी है।
और इस मामले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।