लौंरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने पूजा समिति के सदस्यों कई दिशा निर्देश दिया।

लौंरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने पूजा समिति के सदस्यों कई दिशा निर्देश दिया।

Bettiah Bihar West Champaran

लौंरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने पूजा समिति के सदस्यों कई दिशा निर्देश दिया।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
थानाक्षेत्र में कहीं भी बिना लाइसेंस लिए सरस्वती पूजा नहीं करने की नसीहत थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने दी। रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पूजा पंडाल में डीजे बजाना पूर्णतः बाधित रहेगा। अश्लील गाना और पूजा मंडप में गलत कार्य करते हुए पकड़े जाने पर या कोई शिकायत मिलने पर उस पूजा समिति का हमेशा के लिए लाइसेंस तो रद्द होगा ही, साथ ही साथ उस समिति पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। श्री शर्मा ने आए सभी आगंतुकों से अनुरोध किया कि सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाएंगे , क्योंकि यह पर्व आस्था का पर्व है और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से परहेज करना चाहिए वहीं प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने कहा की क्षेत्र में शांति एवं सदभावना बनी रहे इस संबंध में सभी सामाजिक कार्यकर्ता भी इस बात का ध्यान रखेगै। छोटी छोटी बातें भी माहौल बिगाड़ने में महत्वपूर्ण होती है।

मौके पर प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी,इफ्तेखार अहमद, एस एन चौबे, रविशंकर सिंह, लाल मिश्रा, हरेंद्र सिंह, पपलू सिंह, सोनू खान, मनोज राम, रामवचन साह, उमेश जी मैजूद‌ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *