लौरिया प्रखंड कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री कॉल सेंटर शुरू, 21 दिसंबर तक केवाईसी व फार्मर आईडी अनिवार्य।

लौरिया प्रखंड कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री कॉल सेंटर शुरू, 21 दिसंबर तक केवाईसी व फार्मर आईडी अनिवार्य।

Bettiah Bihar West Champaran

लौरिया प्रखंड कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री कॉल सेंटर शुरू, 21 दिसंबर तक केवाईसी व फार्मर आईडी अनिवार्य।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पश्चिमी चंपारण)
बिहार सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को डिजिटल बनाने और किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है।
इसी कड़ी में लौरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में विशेष कॉल सेंटर की स्थापना की गई है, जहाँ से प्रखंड क्षेत्र के नामांकित किसानों को दूरभाष के माध्यम से केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है। कॉल सेंटर के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के किसानों को 21 दिसंबर तक अपना किसान केवाईसी और फार्मर आईडी बनवाने की सूचना दी जा रही है। इस कार्य में स्वच्छता प्रवेक्षक, जीविका दीदी, सीएम, सीएनआरपी और एचएनआरपी की सक्रिय भागीदारी है। कॉल सेंटर का संचालन प्रखंड स्वच्छता समन्वयक पूनम कुमारी गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है।
इस संबंध में लौरिया अंचल अधिकारी नितेश कुमार सेठ ने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में किसान केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए गए हैं। प्रखंड एवं अंचल स्तर पर बनाए गए कॉल सेंटर से कर्मियों द्वारा किसानों को कॉल कर शिविरों की जानकारी दी जा रही है, ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में लगाए गए शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। शिविरों में किसान अपनी जमीन से संबंधित कागजात, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ पहुँचकर फार्मर आईडी और किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 21 दिसंबर से पहले अपना केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *