गोलीबारी मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार:महिला पर फायरिंग और हत्या के आरोप में था नामजद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

गोलीबारी मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार:महिला पर फायरिंग और हत्या के आरोप में था नामजद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Bihar East Champaran Latest Motihari
गोलीबारी मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार:महिला पर फायरिंग और हत्या के आरोप में था नामजद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मोतिहारी: पुलिस ने गोलीबारी कांड के मुख्य अभियुक्त मूसा साह को गिरफ्तार किया है। वही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दरअसल मामला पीपरा थाना क्षेत्र का है। जहां राममंडल निवासी महिला लक्ष्मी देवी को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा हैं।उक्त घटना के संदर्भ में महिला लक्ष्मी देवी के पति के लिखित आवेदन पर पिपरा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। जिसके बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी कांतेश मिश्रा ने चकिया एसडीपीओ सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था जिसके बाद एसआईटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीबारी कांड के एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मूसा साह को गिरफ्तार कर लिया हैं।

देवर के हत्या मामले में भी था नामजद

बता दे की वर्ष 2023 में लक्ष्मी देवी के देवर की चकिया थाना क्षेत्र के धोबौलिया में गोली और चाकू मार कर हत्या कर फेंक दिया गया था। जिसमें मूसा सहित अन्य के विरुद्ध चकिया थाना में नामजद प्राथमिकी कराई गई थी। जिसमें मूसा फरार चल रहा था।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश भी उसी क्षेत्र का रहने वाला है। उसके ऊपर दो डकैती एक मडर सहित कई मामले में प्राथमिकी दर्ज है। इस घटना में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम का नेतृत्व एसडीपीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह, पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, परिपुअनि धर्मवीर चौधरी, गौरव कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *