मजदूरी के बेटे ने मैट्रिक में 469 अंक प्राप्त कर नाम किया रौंशन।

मजदूरी के बेटे ने मैट्रिक में 469 अंक प्राप्त कर नाम किया रौंशन।

Bihar East Champaran Ghorasahan

घोड़ासहन: श्रीपुर कस्वा निवासी मजदूर परमानंद राम के द्वितीय पुत्र साजन कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 469 अंक प्राप्त कर प्रखंड क्षेत्र में नाम रौंशन किया है। साजन ने गणित विषय मे शत प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर ग्रामीण परिवेश में परिजनों का नाम गौरान्वित किया है। उक्त छात्र घोड़ासहन स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल बालक का छात्र है

छात्र साजन ने बताया कि पढ़ाई के दौरान कई प्रकार की समस्या खड़ी हुई। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। पिता जी पंजाब में मजदूरी का कार्य करते थे। जिस दौरान कई प्रकार के समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के कारण सफल हो पाए है। आगे चल कर इंजीनियरिंग की तैयारी करने का सपना है। माता पिता का पढ़ाई में अहम योगदान है। श्रीपुर पंचायत के मुखिया उदय सोनम जयसवाल ने बताया कि प्रतिभावन छात्र साजन को शीध्र ही सम्मानित किया जाएगा।

यह पूरे प्रखंड क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बात है। उक्त छात्रा ने विपरीत परिस्थितियों में तैयारी कर यह मुकाम हासिल किया है। जो बहुत महत्वपूर्ण है। साजन के आगे की पढ़ाई में कोई समस्या खड़ी नही हो इसका ख्याल रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *