आदर्श नवोदय उच्च विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा
घोड़ासहन: आदर्श नवोदय उच्च विद्यालय परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुई। पूजा कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार की अध्यक्षता में विधिवत मंत्रोच्चारण एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर विद्या, बुद्धि एवं विवेक की कामना की। पूजा उपरांत भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, संस्कार और अनुशासन की प्रतीक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।
पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही।
