लौरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार।

लौरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार।

Bettiah Bihar West Champaran

लौरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत लौरिया पुलिस ने बुधवार की रात गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बसवरिया पराउटोला पंचायत अंतर्गत मुसहर टोली ब्रहास्थान के पास अवैध रूप से शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की, जहां से देसी चुलाई शराब बरामद की गई और मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी रहीम मिया, जितेंद्र राम, राजा मिया, बाला मांझी तथा बसवरिया गांव निवासी भूषण महतो के रूप में की गई है।
इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी छह आरोपियों को 16 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेजने की तैयारी की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत थाना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *