आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच चलाएगा हम मजबूत-मजबूत भारत अभियान।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच चलाएगा हम मजबूत-मजबूत भारत अभियान।

Bihar West Champaran
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच चलाएगा हम मजबूत-मजबूत भारत अभियान।

ब्यूरो रिपोर्ट, बेतिया: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक #विद्वान  प्रखर वक्ता चिंतक आदरणीय डॉक्टर #इंद्रेश कुमार भाई साहेब जी ने  9 जून 2020 को  “हम मजबूत मजबूत भारत” अभियान का शुभारम्भ किया I यह अभियान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संस्था द्वारा पूरे राष्ट्र में चलाया जा रहा है….।

आज सारी दुनियाँ वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित होकर भारत की ओर ताक रही है, इस वैश्विक संकट में  वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को प्रगट करके आज दुनियाँ के साथ खड़े होकर इस कोरोना महामारी को जड़मूल नाश करने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सभी मुसलमानों से अपील करता है।

प्रत्येक शुक्रवार को जुमें की नमाज के बाद हम सब रब्बुल आलमीन से दुआ करें कि “ए मेरे परवरदिगार हम सबको हमारे गुनाहों से माफ करके इस आलम से प्रेम और मोहब्बत करने वाला बना और इन्सान इन्सानियत हमारे मुल्क व दुनियाँ को कोरोना जैसी महामारी से निजात दिलाकर अपने मुल्क और दुनियाँ की खिदमत और हिफाजत करने वाला नेक और सच्चा इन्सान बनाने की तौफिक अता फरमा #आमीन ।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा किया गया हम मजबूत – मजबूत भारत अभियान व शपथ पत्र अभियान का शुभारंभ

हिन्दुस्तानी अपनाएंगे-भारत को बनाएंगे,कट्टरता मिटाएंगे-नफरत भगाएंगे, ना भड़केंगे न भड़कने देंगे, एक हिन्द जय हिन्द जोर से गुँजाएंगे, के नारे के साथ
हम मजबूत- मजबूत भारत अभियान चलाएगा,
इस अभियान में हम सब हिन्दुस्तानीभाषा, हिन्दुस्थानी तहजीब, अपने हिन्दुस्तानी बुजुर्गों की इज्जत करने और हमवतन हिन्दुस्थानी हाथों और कारखाने में बनने वाले सामान का उपयोग करने की शपथ लेंगे…

इस अभियान के अंतर्गत भरे गये संकल्प पत्र में हिंदुस्तान अपनाएंगे, भारत को बनाएंगे, कट्टरता मिटाएंगे, ना भड़केंगे ना भङकाने देंगे, एक हिंद जयहिन्द, ज़ोर से गुंजाएंगे  मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं  ने संकल्प को दोहराया एवं मंच द्वारा भेजे गए फॉर्म भरकर शपथ पत्र अभियान का शुभारंभ किया।
ये अभियान पंचायत स्तर पर चला कर लोगों में जागरूकता लाई जाएगी और शपथ पत्र को भरवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *