राजद नेत्री सीमा ठाकुर ने राजद छोड थामा जाप का दामन।

राजद नेत्री सीमा ठाकुर ने राजद छोड थामा जाप का दामन।

Bihar West Champaran

सीमा 20 वर्षों तक राजद के प्रदेश सचिव व पूर्वी चम्पारण के संगठन प्रभारी जैसे पदो को किया सुशोभित।

कहा राजद महिलाओं को विधानसभा चुनाव में टिकट से अपमानित कर किया बंचित।

ब्यूरो रिपोर्ट, बेतिया: लौरिया विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी  ( लो )के प्रत्याशी सीमा ठाकुर ने कहा है कि राजद के 20 वर्षों तक प्रदेश सचिव व पूर्वी चम्पारण जिला के संगठन प्रभारी रहने के बावजूद भी महिलाओं का सम्मान नही दिया। न ही विधानसभा चुनाव में टिकट ही दी। वे सोमवार को लौरिया मे पत्रकारो को संबोधित कर रही थी। कहा कि राजद से क्षुब्ध होकर वे जन अधिकार पार्टी का दामन थाम लिया।

राजद के पूर्व प्रदेश सचिव सह राजद नेत्री ने कहा कि राजद में महिलाओं का सम्मान नही मिलता है। तथा हमेशा अपमानित किया जाता रहा है। 20 वर्षों तक
राजद के संगढात्मिक ढाचा को मजबूत किया है। फिर भी टिकट से राजद ने वंचित कर दिया। तथा वे जाप का दामन थाम लिया। जाप नेत्री श्री मति ठाकुर ने कहा कि जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने महिलाओं को सम्मान दिया है। तथा वे जाप का टिकट देकर महिला सशक्तिकरण को बढाया है।

गरीब परिवार मे जन्मी सीमा एक शिक्षित महिला है। तथा लगातार वर्षो पूर्व से ही समाज सेवा की है। उन्होंने जीविका के अनुमंडल अध्यक्ष रह कर लगभग दर्जनों जीविका समुह की गठन कर क्षेत्र के महिलाओं को स्वयं आत्म निर्भर बना कर महिला सशक्तिकरण की मिशाल समाज में पेश की है।लौरिया व योगापट्टी क्षेत्र में जीविका के सहयोग से लगभग 40 हजार वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया।

गरीब महिलाओं की स्वालंबन को लेकर विभिन्न सरकारी बैकों से ऋण दिलाकर उनके परिवारों को खुशहाल बनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं समेत उनके प्रशंसकों ने पटना से जाप पार्टी की टिकट लेकर आने पर जाप नेत्री को लौरिया मे फुल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जाप के जिला सचिव धर्मेन्द्र कुमार यादव, जाप नेता गणेश यादव, मोहन ठाकुर, सुग्रीव राम, शिवा कांत पांडेय,  इस्लाम मियां, रामजी ठाकुर, यसीन मियां, कर्मुल्लाह अंसारी, चंदशेखर राम समेत दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *