बाढ़ से प्रभावित, ओरिया नदी का पूर्वी तटबंध दो जगहों पर टूटा, पानी से कई गाँव जलमग्न।

बाढ़ से प्रभावित, ओरिया नदी का पूर्वी तटबंध दो जगहों पर टूटा, पानी से कई गाँव जलमग्न।

Bihar West Champaran

त्रिवेणी कैनाल के दक्षिणी सड़क मार्ग पर उछल कर बह रहा है पानी।

बांध टूटने की आशंका जताई जा रही है।

बेतिया /सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट, सिकटा रेलवे लाइन से दक्षिण ओरिया नदी का पूर्वी तटबंधदो जगहों पर करीब 50 फिट तक टूट गया है।बांध टूटते ही नदी का तेज धार बर्दहि गांव की तरफ मुड़ गया।देखते देखते गांव का पूरा सरेह बाढ़ के पानी से भर गया।गांव का कई हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया।वही त्रिवेणी नहर के समीप बिहारी यादव के घर के पास लचके पर चार फीट तक पानी का तेज वहाब हो रहा है।बाढ़ का पानी प्रखंड परिसर तक फैल चुका है। परिसर के इर्दगिर्द पानी जमा हुआ है।पानी बढ़ने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।

भारी बारिश से प्रखंड के कई हिस्से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।कई सड़को पर बाढ़ के पानी चढ़ जाने के कारण लोग जान जोखिम में डाल कर आवाजाही कर रहे है।गुरुवार की अहले सुबह से ही हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है।यहाँ आधिकारिक तौर पर 64.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बलथर सिकटा मुख्य सड़क मार्ग पर अभी भी सडकिया टोला के पास बाढ़ का पानी बह रहा है।

उधर।सूर्यपुर, छापेनिया जाने वाली सड़क मार्ग पर भी तेज गति से बाढ़ का पानी बह रहा है। भौरी गांव से दक्षिण त्रिवेणी कैनाल जो बर्दहि होते हुवे रक्सौल तक जाती है।दो जगहों पर पानी उछलकर बह रही है।इससे सड़क टूटने की संभावना बढ़ गई है।उधर त्रिवेणी कैनाल के ही दक्षिणी तटबंध कठिया मठिया से कंगली जाने वाली मार्ग पर साइफन के समीप भी उछल कर बह रहा है।हालांकि लोग इस सड़क मार्ग को टूट जाने का अंदेशा जताया है।वही ओरिया नदी का बांध टूटने से बर्दहि, धर्मपुर, सिकटा गांव आदि में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।कटाव स्थल का जायजा सीओ मनीष कुमार और थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया।सीओ ने बताया कि स्थिति पर नजर है।पानी कम होते ही बांध की मरम्मती का कार्य शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *