प्रखंड सरपंच संघ ने सरकार से अनुग्रह राशि की मांग की।
मझौलिया संवाददाता संजय पांडे की रिपोर्ट,
बेतिया/ मझौलिया – स्थानीय प्रखंड के परसा पंचायत की लगातार तीन बार सरपंच रही गिरजा देवी 80वर्ष पति स्वर्गीय रामेश्वर सिंह का निधन दिल का दौड़ा पड़ने से हो गया ।निधन की खबर आग की तरह फैल गई, परिजन सहित समस्त परसा पंचायत शोकाकुल हो गया।
मृतका तीन पुत्र दिनेश कुमार सिंह,कमलेश कुमार सिंह,अखिलेश कुमार सिंह पुत्री मीरा देवी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।अंत्येष्टि में पूरा पंचायत उमड़ पड़ा था । जिसमे मुखिया पुतुल ठाकुर ,पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर सिंह,वकील सिंह ,रकटु दास रूपेश कुमार उर्फ बीटू वार्ड सदस्य पपु अजीज ,अमरेंद्र सिंह,पूर्ब मुखिया सुनील तिवारी,पूर्ब पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह, चंदेश्वर सिंह,अजित सिंह,विजय शंकर तिवारी,चंदेश्वर प्रसाद, डॉ सोनू कुमार सिंहआदि शामिल रहे।
पंचायत वासियों ने शोक संतप्त परिजनों को इस विपदा की घड़ी में ईश्वर से धैर्य साहस और हिम्मत बनाए रखने के लिए प्रार्थना किया है।