जनता दरबार को संबोधित करते हुए बोले किसी के बहकावे में नही पड़े: थानाध्यक्ष

जनता दरबार को संबोधित करते हुए बोले किसी के बहकावे में नही पड़े: थानाध्यक्ष

Bihar West Champaran सिकटा
जनता दरबार को संबोधित करते हुए बोले किसी के बहकावे में नही पड़े: थानाध्यक्ष

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट,

बेतिया/ सिकटा -थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने कहा कि आप सब समझदारी से काम ले।लोगों के बहकावे में कभी नही पड़े।विवाद या झगड़ा करने से किसी भी मामले का निपटारा नही किया जा सकता है। वे भूमि विवाद निपटारे को लेकर बलथर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

जनता दरवार का नेतृत्व अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मण प्रसाद व थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने किया। इस बीच भूमि विवाद से सम्बन्धित आधे दर्जन मामलों की सुनवाई की गई।

जिसमें शेखटोला के शेख नसरूल्लाह हक व शेख बदरूल के बीच वर्षों से चल रहे विवाद को आपसी सहमति से निष्पादित किया गया। दोनों पक्षों से सहमति पत्र बनवाकर समझौता किया गया। लखौरा के शेख समीउल्लाह व शेख वकील के बीच विवाद की सुनवाई करते हुये अगले जनता दरबार के पहले विवादित जमीन की पैमाइश करा लेने का निर्देश दिया गया। साठी थाना की चन्द्रावती देवी के विवाद में भूमि से सम्बंधित कागजात की मांग की गई। मौके पर एएसआई विन्देश्वर राय, गौचरी के पूर्व मुखिया विनोद सिंह, रविन्द्र पटेल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *