चार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत ऐतिहासिक।

चार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत ऐतिहासिक।

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट,

बेतिया/सिकटा- मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है।यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का।देश के चार विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत को लेकर गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल व मिठाई से जश्न्न मनाया। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा विधानसभा चुनाव मतगणना की खबरों को देखने के टेलीविजन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई थी। रूझान में भाजपा के बढक देख भाजपा कार्यकर्ताओं का उल्लास बढने लगा।

पांच राज्यों में हुयें चुनाव में चार प्रदेशों में भाजपा के डंका बजते देख। कार्यकर्ताओं की खुशी उफान मारने लगी। भाजपा चार राज्यों में सरकार बनाने के तरफ सफल रही। इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार, रेलवेस्टेशन चौक, बस स्टैंड आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर लोगों से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आशीर्वाद लियें। वही मिठाई खिलाकर लोगों का मूँह मिठा कराया। मौके पर मंडल अध्यक्ष बुनीलाल पासवान, गोविंद साह, वीरेन्द्र मिश्र, राजेन्द्र राव, महेन्द्र महतो, सत्यप्रकाश सर्राफ, संजीव कुंवर, लक्ष्मण ठाकुर, बिष्णु कुमार, वीरेन्द्र प्रसाद, धीरेन्द्र पाण्डेय, संजय राज, राहुल पटवा, राजा कलवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *