जानकारी के अनुसार 17 वर्षों से वारंट जारी था।
पूर्वी चंपारण/ रक्सौल हरैया ओपी पुलिस ने मुख्य पथ स्थित टावर चौक से गोविंद गंज विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बाहुबली राजन तिवारी को गिरफ्तार किया हैं। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर कैंट से पहुंचे पुलिसकर्मियों को सौंप दिया।
पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष ने बताया कि पूर्व विधायक तिवारी पर कैंट थाना में वर्ष 1998 में गैंगेस्टर एक्ट के तहत कांड दर्ज है। जिसमें पुलिस कर्मियों पर अत्याधुनिक हथियार कारवाइन से फायरिंग करने का आरोप है।
जिसमें 14 पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। इस मामले में यूपी की अदालत ने वारंट जारी किया था। तब से यूपी पुलिस गिरफ्तारी की प्रयास में जुटी थी। उनके साथ चालक समेत चार लोग थे। जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इस घटना को लेकर रक्सौल में अफरा-तफरी मची रही।