दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए विशेष  संवाददाता संत कुमार गोस्वामी।

दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए विशेष संवाददाता संत कुमार गोस्वामी।

Bihar Mumbai National News Patna

पटना : कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा अंधेरी मुंबई के मेयर हाल में आयोजित लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड में विशेष संवाददाता संत कुमार गोस्वामी को फ़िल्म जगत की जानीमानी हस्तियों के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया और उनके बॉलीवुड व सामाजिक गतिविधियों की शानदार रिपोर्टिंग की सराहना भी की गई।

संत कुमार गोस्वामी ने दिल्ली, यूपी, बिहार आदि जगहों पर पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर अपनी पहचान बुलंदियों तक पहुंचाई है। आज वे किसी परिचय के मोहताज नही है। फ़िल्म जगत के जाने माने हस्तियों , बुद्धिजीवी, समाजसेवी, राजनीतिक जानकार आदि के बीच उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।

उन्हें बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 से भी नवाजा जा चुका है। संत कुमार को युवा गोस्वामी रत्न, कमलवीर सम्मान, नारी सामान्य शक्ति 2022, बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड, बिहार पुलिस सप्ताह सामान्य सह परितोषिक वितरण समारोह 2022, धूपनाथ सिंह स्मृति सद्भावना सम्मान, डॉ वी वी गिरि जयंती सह सम्मान समारोह एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा कोरोना वॉरियर्स सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। संत ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम में भी समय- समय पर भाग लेते रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महत्मा गांधी रत्न अवार्ड 2021 से भी सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *