
मुजफ्फरपुर संवाददाता, शीला चंद्रा:
मुजफ्फरपुर के जाने-माने अधिवक्ता स्वर्गीय शंभू शरण सिन्हा का आज 2 जनवरी 20 20 को पांचवा पुण्यतिथि समारोह मनाया गया। जिसमें केदारनाथ प्रसाद ने दीपप्रज्वालित कर माल्यार्पण किया गया।
मुख्य अतिथि पंडित विष्णु कांत झा ने स्वर्गीय शंभू शरण सिन्हा का पांचवा पुण्यतिथि पर उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए बताया कि श्री सिन्हा ने गरीबों के लिए एक मिसाल थे। यह कार्यक्रम श्री चितरंजन प्रसाद कनक जी के अध्यक्षता में थयोसोफिकल लॉज में मनाया गया उन्होंने बताया कि स्वर्गीय शंभू शरण सिंह एक कर्मठ सक्रिय अनुशासन प्रिय सेवक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज में उनकी एक बड़ी पहचान थी।
गरीबों के लिए एक ऐसे मिसाल थे जो निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करते हुए कई कई बेसहारा मजमुलमो को न्याय दिलाये है, और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में जन संघर्ष एवं बहुत सारे कार्य भी किए। माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा गठित कमीशन में सक्रिय अधिवक्ता के रूप में योगदान करते रहे। मुजफ्फरपुर नगर सुधार संघ का गठन कर सभी नगर पालिका वार्ड में सक्रिय व्यक्तियों को हर वार्ड में अध्यक्ष बनाकर अपनी अध्यक्षता में नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने का सफल प्रयास भी किया करते थे।
उन्होंने बताया कि श्री सिन्हा ने होमगार्ड में भी निशुल्क कंपनी कमांडर के रूप में उनका सक्रिय योगदान उनका रहा है। उन्होंने अन्य सामाजिक कार्य एवं गरीबों को पिछड़े वर्ग के लिए विशेष कानूनी सहायता प्रदान किया करते थे, एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उन्हें लोग जाने जाते थे। इस मौके पर उपस्थित उनके पुत्र शरद सिन्हा अधिवक्ता एवं सुपुत्री ममता सिन्हा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।