ज्योतिषाचार्य कामेश्वर मिश्र
रामनगर से ठाकुर रमेश शर्मा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान का ब्यूरो रिपोर्ट !
रामनगर (पश्चिमी चंपारण) ज्योतिषाचार्य कामेश्वर मिश्र जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय समय अनुसार खण्डग्रास चंद्रग्रहण 28 / 29 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को मेष राशि के अश्विनी नक्षत्र के नक्षत्रांश में रात्रि 2 5 : 0 5 Am ( 01: 05 Am ) से प्रारंभ, तथा रात्रि में 25:44 AM अर्थात् (रात्रि 01:44 AM) पर मध्य भाग में प्रवेश होकर रात्रि में 26 : 24 Am (0 2 : 24 Am ) तक रहेगा और चंद्रग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक आरंभ हो जाएगा । जो 28 तारीख के शाम को 16 बजकर 0 5 Pm ( 4 : 05 Pm ) से प्रारंभ हो जाएगा । और यह खण्डग्रास चंद्रग्रहण पूरे भारतवर्ष में दिखाई देगा और इस कारणवश सभी प्रकार के देव मंदिरों के कपाट 28 तारीख को शाम को 16 : 05 Pm ( 4 : 05 Pm) से बंद रहेंगे । जानकारी के अनुसार इस चंद्रग्रहण का प्रारंभ ऑस्ट्रेलिया से शुरू होकर संपूर्ण एशिया यूरोप अफ्रीका कनाडा एवं अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा ।
इस खण्डग्रास चंद्रग्रहण का बारह राशियों पर निम्न निर्धारित फल होगा। जो इस प्रकार है :- 1. मेष राशि :- घात, प्रतिघात, आघात। 2. बृषभ राशि:- हानि, नुकसान, धोखाधड़ी। 3. मिथुन राशि:-विभिन्न प्रकार के लाभ।
4.कर्क राशि :- सुख समृद्धि, संपन्नता में वृद्धि।
5. सिंह राशि:- मान सम्मान कि हानि, कलंक लगना।
6. कन्या राशि:- मृत्यु तुल्य कष्ट, दुर्घटना जनित कष्ट।
7. तुला राशि:- स्त्री पीड़ा या स्त्री से पीड़ित।
8. वृश्चिक राशि:- सुख, समृद्धि में वृद्धि। 9. धनु राशि:- चिंता, कलेश होना। 10. मकर राशि:- व्यथा, बेचैनी, मानसिक व्यग्रता, कष्ट।
11. कुम्भ राशि :- धन, ऐश्वर्य, श्री वृद्धि। 12. मीन राशि :- क्षति,आर्थिक, मानसिक नुकसान। इस खण्डग्रास चंद्र ग्रहण में महामृत्युंजय महामंत्र का जप करना शुभ रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना शुभद रहेगा अथवा सुंदरकांड का पाठ करना लाभदायक रहेगा और सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा