बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!
बेतिया( पश्चिमी चंपारण) गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडीहा ग्राम सिट्ठी पंचायत, वार्ड संख्या12 निवासी बुधन उरांव की 55 वर्षीय पत्नी चिलोहरिया देवी की मौत बाघ हमले से हो गई। बता दे की मृत महिला रविवार की दोपहर मवेशी चराने के लिए जंगल क्षेत्र से सटे खेतों में मवेशी चरा रही थी, इसी बीच वन क्षेत्र से निकलकर बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया। जहां प्रत्यक्षदर्शि कुछ महिला ग्रामीणों ने बताया कि बाघ के हमले में महिला की मौत हुई है इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग सहित स्थानीय थाना गौनाहा को दिया। जहां स्थानीय ग्रामीण व गौनाहा थाना तथा वन विभाग सहित एसएसबी की मदद से गोवर्धन वन क्षेत्र से महिला का शव रविवार की रात्रि लगभग 10 से 10:30 बजे के आस पास के समय मे काफी खोजबीन पश्चात बरामद किया गया। वहीं स्थानीय थाना सहित वन विभाग द्वारा मृत महिला का शव बरामद कर रेफरल अस्पताल गौनाहा लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। वही स्थानीय थाना द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच लाया गया। पोस्टमार्टम पश्चात मृत महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही मृत महिला के दो लड़के एवं एक लड़की थी। इस घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।