बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
नौतन( पश्चिमी चंपारण)
थाना क्षेत्र के कोतरांहा गांव में रविवार की शाम एक विवाहिता मनोरमा देवी तीस वर्ष की हत्या कर शव जला देने का मामला प्रकाश में आया है।इस बावत विवाहिता के भाई बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा निवासी अखिलेश कुमार यादव ने नौतन थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि इस मामले को रफ्फा दफ्फा करने को लेकर दोनों पक्षों के बिच पंचायती चल रही है।मृत विवाहिता के भाई ने पुलिस को बताया कि विगत छः वर्ष पुर्व वह अपने बहन की शादी कोतरांहा के परमा यादव के पुत्र झुन्ना यादव से किया।शादी के बाद से बाईक व सोने की चेन व अन्य सामानों के लिए उसके बहन को हमेशा ससुराल वाले ताना देते रहते थे। रविवार को ससुराल के उसका पति झुन्ना यादव,संतोष यादव,लालसा देवी,मुन्ना यादव,आशा देवी,रंजू देवी मिलकर विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिये। पीड़ित भाई ने मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।वहीं इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।मामले को सुलह के लिए दोनों पक्षों में संबंधियों की उपस्थिति में पंचायती चल रही है।