स्वीकृत सभी योजनाओं को ससमय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करा लिया जाए : जिला पदाधिकारी।

स्वीकृत सभी योजनाओं को ससमय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करा लिया जाए : जिला पदाधिकारी।

Bettiah Bihar West Champaran

स्वीकृत सभी योजनाओं को ससमय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करा लिया जाए : जिला पदाधिकारी।

बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेवार माने जाएंगे

टीम लगाकर पेट्रोलिंग करा लें और डैमेज कंट्रोल के लिए यदि स्वीकृत योजनाओं के अतिरिक्त और कार्य कराने की आवश्यकता लगती है तो प्रस्ताव भेजें।

जिला पदाधिकारी के द्वारा बाढ़ से बचाव हेतु मधुबनी, भितहाँ एवं ठकराहां प्रखंड अंतर्गत विभिन्न जगहों पर कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का लिया गया जायजा।

कटाव निरोधी कार्य ले लिए आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता अभी ही सुनिश्चित करने का निर्देश।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया(पच्छिम चम्पारण) जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के द्वारा आज बाढ़ से बचाव हेतु मधुबनी, भितहाँ एवं ठकराहां प्रखंड अंतर्गत विभिन्न जगहों पर कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का जायजा लिया गया।

इस दौरान जिला पदाधिकारी सबसे पहले मधुबनी प्रखंड के गदियानी टोला में पहुंचे जहां वर्ष 2023 में जलस्तर कम होने पर गंडक नदी के द्वारा सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि का कटाव कर लिया गया था। साथ ही इतनी विकराल स्तिथि हो गई थी कि सड़क के साथ ही गांव पर भी खतरा मंडरा रहा था।

उपस्थित कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, कार्य प्रमंडल, पडरौना-2 के द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष कराए गए नोज निर्माण कार्य से कटाव को रोका जा सका है। इस वर्ष भी मानक के अनुरूप विभाग से स्वीकृति मिली है, जिसके अनुपालन में कार्य कराया जा रहा है। इसके बाद जिला पदाधिकारी पी०पी० तटबंध में ही अन्य प्रस्तावित स्पर/स्टड निर्माण स्थलों का जायजा लिया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा भितहाँ प्रखंड के सेमरबारी पंचायत अंतर्गत गाइड बांध के समीप कराए जा रहे स्पर मरम्मती कार्य का निरीक्षण किया गया। यहां से चलकर जिला पदाधिकारी एवं उनकी टीम सीधे भितहाँ प्रखंड के चंद्रपुर और वहाँ से ठकराहा प्रखंड अंतर्गत जगीराहा में पहुंची।

कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, कार्य प्रमंडल पडरौना-1 के द्वारा बताया गया कि यहाँ नोज मरम्मती कार्य कराया जा रहा है।

कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, कार्य प्रमंडल पडरौना-1 एवं 2 के द्वारा बताया गया कि कटाव से बचाव हेतु मानक के अनुरूप विभाग को तकनीकी दृष्टिकोण से जो भी प्रस्ताव भेजा गया था वह स्वीकृत हो गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीकृत सभी योजनाओं को ससमय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करा लिया जाए। यदि बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेवार माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी समय है टीम लगाकर पेट्रोलिंग करा लें और डैमेज कंट्रोल के लिए यदि स्वीकृत योजनाओं के अतिरिक्त और कार्य कराने की आवश्यकता लगती है तो प्रस्ताव भेजें। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि बाढ़ के समय किसी भी स्वरूप में अफसोस करने की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कटाव निरोधी कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता अभी ही सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि उस समय अफरातफरी का माहौल न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि मनावबल में वृद्धि करते हुए ससमय कार्य निष्पादित करें।

जिलाधिकारी के द्वारा ठकराहा प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर पंचायत के हरखटोला का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि 2023 में यहां विकराल स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। नदी की धारा बदल जाने के कारण विद्यालय के कटने की संभावना उत्पन्न हो गयी थी। प्रशासनिक चौकसी से कटाव से बचाव किया जा सका था। उन्होंने सड़क की मरम्मती करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बगहा को दिया गया। उन्होंने उपस्थित जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को हरख टोला पर भी चौकसी रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, श्री कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, श्री गौरव कुमार सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता/कनीय/सहायक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *