पश्चिमी चंपारण: लौरिया के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए बौद्ध स्तुप नंदनगढ़ एवं अशोक स्तंभ के सौंदर्यीकरण हेतु निरीक्षण करने पहुंचे तीन सदस्यीय अभियंताओं की टीम।
वहीं निरीक्षण के दौरान विधायक विनय बिहारी ने कहा की लौरिया को नगर पंचायत के दर्जा मिलने के उपरांत एतिहासिक धरोहरों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
साथ ही मुलभुत सुविधाओं का भी होगा विकास।
विधायक ने नंदनगढ़ परिसर एवं अशोक स्तंभ परिसर में होने वाले सौंदर्यीकरण कार्यो का जायजा लिया।
वहीं अभियंताओं के टीम में शामिल कार्यपालक अभियंता श्री मिश्रा ने बताया की बिहार सरकार के र्निदेश पर लौरिया के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए बौद्ध स्तुप नंदनगढ़ एवं अशोक स्तंभ परिसर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
वहीं आसपास के टीलों का भी अभियंताओं ने निरीक्षण किया।वहीं नंदनगढ़ एवं अशोक स्तंभ के निरीक्षण के बाद टीम रामनगर के सोमेश्वर पहाड़ी के निरीक्षण हेतु रवाना हो गए।
मौके पर लड्डू सिंह रमेश सिंह संजय प्रसाद दिनेश यादव चुन-चुन ठाकुर सहित आसपास के लोग उपस्थित रहे।