दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र मानवतावादी संगठन ‘अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस की बैठक संपन्न।

दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र मानवतावादी संगठन ‘अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस की बैठक संपन्न।

Bettiah Bihar West Champaran

न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान,

बेतिया/ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है आपदाओं व आपातकाल के समय राहत प्रदान करता है वहीं कमजोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देता है।

यह दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र मानवतावादी संगठन ‘अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट’ का अग्रणी सदस्य है। यह ऑक्जिलियरी टू द गवर्नमेंट के रुप में कार्य करता है। इसके सदस्य एवं स्वयंसेवक सोसाइटी के बैकबोन हैं। सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की सेवापरक भावना और समर्पण इसके कार्यक्रम और गतिविधियों का संबल है।

उक्त बातें रेड क्रॉस भवन, बेतिया में आयोजित रेड क्रॉस के आजीवन सदस्यों के बीच सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरण के क्रम में सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, राज्य प्रतिनिधि रोहित कु. सिकारिया, प्रबंध समिति सदस्य सैयद शकील अहमद, वरीय आजीवन सदस्य डॉ. ओ. पी. गुप्ता, डॉ. इंतेसारुल हक व लालबाबू प्रसाद ने कही।

प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले, रेमी पीटर हेनरी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. तनवीर आदिल, डॉ. अमित राज, डॉ. मो. कमरुज्जमां, शमीम आरा, कोतैबा कैसर, मो. शहाबुद्दीन, अरूण कुमार वर्णवाल, शशिभूषण कुमार, पिंकी देवी आदि ने अपने परिचय के क्रम में कहा कि हमें गर्व है कि हम रेड क्रॉस के सदस्य हैं। दूसरों की सेवा करने से सुकून मिलता है। सदस्यों ने प्रमाण-पत्र हेतु जिला, राज्य व राष्ट्रीय मुख्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *