सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!
सिकटा( पशमी चंपारण) स्थानीय प्रखंड में व्यापार मंड़ल अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में निर्विरोध सम्पन्न हो गया है। लगातार तीसरी बार भाजपा नेता संजीव कुमार उर्फ मिन्टू पांडेय निर्विरोध व्यपार मंडल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुये है।
निर्वाचित होने के साथ ही अध्यक्ष श्री पांडेय में कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है।मेरा उद्देश्य यह रहेगा कि मेरे कार्यकाल में किसानों को बेहतर सुविधा मिले।
किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सके, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ हो सके। इनके साथ व्यापार मंडल ग्यारह सदस्यीय प्रबंध कमिटी का चुनाव भी निर्विरोध सम्पन्न हो गया। निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मीरा शर्मा ने व्यापार मंड़ल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष श्री पांडेय को प्रमाण पत्र दिया।
वही इसके साथ व्यापार मंड़ल ग्यारह सदस्यीय कमिटी के सदस्यों के रूप में जूल्फिकार अहमद उर्फ पप्पू, मुकेश यादव, सुरेश प्रसाद गुप्ता, उर्मिला देवी, बुनीलाल महतो, बलिराम प्रसाद, हीरालाल साह, परमेश्वर साह, सुरेश राम, सुमन देवी, रविन्द्र यादव को विजय का प्रमाण पत्र दिया गया। बीडीओ ने बताया कि व्यापार मंड़ल अध्यक्ष समेत इसके कमिटी सदस्यों का निर्वाचन भी निर्विरोध सम्पन्न हुआ है।
प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर बीपीआरओ प्रियंका कुमारी, प्रखंड नाजिर संतोष कुमार, कार्यालय सहायक हरेन्द्र राम समेत साधूशरण सिंह, शत्रुध्न कुवंर समेत कई अन्य मौजूद रहे।