बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव मदद मुहैया कराएं अधिकारी एवं डॉक्टर : एसडीएम।

बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव मदद मुहैया कराएं अधिकारी एवं डॉक्टर : एसडीएम।

Bettiah Bihar West Champaran

एसडीएम, बगहा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरासी का किया निरीक्षण।

सेमरा लाबेदाहा, मंझरिया एवं बलुआ के बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किया जा रहे हैं सुखा राशन का भी किया जाँच।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया/बगहा (पच्छिम चम्पारण) अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा श्री गौरव कुमार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे हैं चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरासी का निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही एसडीएम, बगहा पिपरासी प्रखंड के सेमरा लबेदहा पंचायत में पहुँच कर बाढ़ पीड़ितों की सुध भी ली। उन्होंने बाढ़ राहत पैकेट एवं दवा वितरण तथा कम्युनिटी किचन के बारे में भी जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं डॉक्टरों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव मदद मुहैया कराएं।

एसडीएम द्वारा पिपरासी प्रखंड के अंतर्गत सेमरा लाबेदाहा, मंझरिया एवं बलुआ के बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किया जा रहा हैं सुखा राशन का जांच किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि, पिपरासी, अंचल अधिकारी, पिपरासी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *