महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Bettiah मझौलिया
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
  • ओम नमः शिवाय हर हर महादेव हर हर बम बम से गूंजा मझौलिया।
  • रुद्राभिषेक जलाभिषेक और शिव बारात रहा आकर्षण का केंद्र।
  • देवा दी देव महादेव आज भी जगतगुरु हैं।

 

मझौलिया संवाददाता संजय पांडे की रिपोर्ट

बेतिया/ मझौलिया मे देवा दी देव महादेव और माता शक्ति के मिलन के पावन अवसर पर मनाया जाने वाला पर्व महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार को पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाया गया। अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी। फुल शहद चंदन अक्षत गंगाजल तथा किदूध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। धूपबत्ती दिखाकर पुष्प अर्पित कर परिक्रमा की गई। शिवालयों में पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक किया गया। मझौलिया स्थित बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह 7:00 बजे से ही रुद्राभिषेक पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कराया गया जहां विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मंजीत कुमार श्रीवास्तव अजीत कुमार हीरालाल साह गोलूकुमार श्रीवास्तव प्रमोद साह आदि ने विधिवत पूजा अर्चना की वही जयगुरुदेव सत्संगी द्वारा शरबत पेयजल का स्टॉक लगाकर उपस्थित भक्तों श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया गया वही राजघाट अहवार कुरिया सरिस्वा बाजार समेत प्रखंड के सभी शिवालयों में भक्तों श्रद्धालुओं एवं आचार्यों द्वारापूजन अर्चना कराया गया। इस अवसर पर आचार्य पंडित आचार्यविंध्या सनी तिवारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि। सभी देवों में सबसे जल्द भक्तों की मनोकामना पूर्ण करना उनकी कृपा दृष्टि है। आज के तनावपूर्ण स्थिति में पूरा विश्व शांति खोज रहा है। जो परमात्मा शिव की शरण में जाने पर मिलेगा।
महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भव्य और आकर्षक शिव बारात शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों शिवभक्त शामिल हुए। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि पर्व पर पूरा प्रखंड शिवमय रहा तथा देर संध्या तक शिवालयों में हर-हर महादेव ओम नमः शिवाय तथा हर हर बम बम की गूंज रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *