बलथर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सावा किलो गांजा के साथ सड़कियां टोला से एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

बलथर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सावा किलो गांजा के साथ सड़कियां टोला से एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

Bettiah Bihar West Champaran
बलथर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सावा किलो गांजा के साथ सड़कियां टोला से एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट,

बेतिया/ सिकटा- बलथर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सडकिया टोला गांव के समीप से सवा किलो नेपाली गांजा के साथ एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल पर्सा जिला के लंगड़ी थानाक्षेत्र के मुरली धोबिया गांव निवासी फरिंद्र साह के पुत्र अजय साह के रूप में की गई है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक मादक पदार्थ का तस्कर गांजा लेकर निकल रहा है।सूचना पर सडकिया टोला के समीप जाल बिछाया गया। इसीबीच नेपाल की तरफ से एक व्यक्ति को आते देख रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में उसके शरीर मे फिट किया हुआ एक किलो ढाई सौ ग्राम गांजा मिला।तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया गया।मामले में सुसंगत धाराओं के बीच प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि इसी सब संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए खुफिया तंत्र सक्रिय किया गया है।ताकि सीमा पार से सभी संदिग्ध गतिविधियों को समय रहते विफल कर दिया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *