एक ऐसी महिला मुखिया जो खुद अपने हाथो से परोस कर प्रवासी मजदूरो को खिला रही है खाना।

एक ऐसी महिला मुखिया जो खुद अपने हाथो से परोस कर प्रवासी मजदूरो को खिला रही है खाना।

Bihar Seohar

बिहार/शिवहर: पिपराही प्रखंड के राजकीय मध्य विधालय कुअमा के क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मुखिया शबनम सिंह अपने हाथ से खुद खाना परोस कर बाहर से आये पंचायत के मजदूरों को भोजन कराती दिखी है,इस दौरान मुखिया शबनम सिंह सोशल डिस्टेन्शिग सहित हर नियम का पालन करते हुए मास्क एवं ग्लब्स का प्रयोग करती हैं।

क्वॉरेंटाइन सेंटर पर लगभग 40 के लगभग लोग क्वरनटिन मे हैं। क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों का कहना है कि हमलोगों को मुखिया शबनम सिंह के द्वारा किये गए व्यवस्था के कारण किसी भी प्रकार का दिक्कत महसूस नही हो रहा है।

वही मुखिया श्रीमति सिंह ने बताया कि कुअमा पंचायत के सभी व्यक्ति हमारे परिवार के सद्स्य है,ऐसे में जो भी बाहर से आये हमारे मजदूर भाई क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रह रहे हैं,उनके हर सुविधा का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है।

कुअमा के कई ग्रामीणो ने बताया कि कोरोना से बचाव हेतू पंचायत का सेनेटाइजेशन करवाना एवं घर घर साबुन एवं मास्क का वितरण मुखिया के द्वारा किया गया है, वही मुखिया शबनम सिंह लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक भी कर रही है। कुअमा पंचायत मे चल रहे दोनों क्वॉरेंटाइन सेंटर पर स्वयं वहा लोगों को खाना खिलाती है एवं सभी लोगों के हौसले को बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *