विश्व महिला दिवस पर दो महिलाओं को किया गया सम्मानित।

विश्व महिला दिवस पर दो महिलाओं को किया गया सम्मानित।

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट,

बेतिया  / सिकटा  -महिला सशक्तिकरण अब देखने को मिल रहा है।सभी क्षेत्रों में महिलाएं बढ़ चढ़ का अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए परचम लहरा रही है।आज के नारी जज्बे और उनके मेहनत को दिल से सलाम।उक्त बातें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ म0 नजीर ने कहा।वे सीएचसी में विश्व महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।प्रभारी ने इस अवसर पर बेहतर कार्य करने के लिए अस्पताल में कार्यरत दो नर्सों को सम्मानित भी किया।सम्मान पाने वाली नर्स कोल्ड चैन हैंडलर एएनएम किरण कुमारी और कुर्सिवरवा गांव में कार्यरत एएनएम सरिता कुमारी शामिल है।

प्रभारी ने दोनों को शॉल और घड़ी देकर सम्मानित किया।उन्होंने बताया कि अस्पताल के सभी कार्यो में दोनों ने अपनी बेहतर भूमिका निभाई है।किसी भी टास्क को समय से पूरा करने का जज्बा दोनों के पास है।नारी कल्याण के लिए सबसे अधिक कल्याणकारी योजनाओं को गांव में ब्यापक रूप से प्रचार प्रसार करा कर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास करते हुए उन्हें योजना का लाभ भी दिलवाया है।

इसमे परिवार नियोजन योजना सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।कार्यक्रम में प्रभारी ने सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को विश्व महिला दिवस पर बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना किया।इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक शकील अहमद, डॉ पूजा कुमारी, नफीस अहमद, मुकेश कुमार, विशाल कुमार, संजीव कुमार, सरोज प्रकाश, आरती कुमारी,अलका कुमारी, रूपम रत्नी समेत कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *