हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक  वृद्ध की हुई  घटनास्थल पर मौत!

हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक वृद्ध की हुई घटनास्थल पर मौत!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा( पश्चिमी चंपारण) गोपालपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गाँव से पूरब एक खेत  में बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है।  वृद्ध की पहचान गणेशपुर के इनरमन महतो (68) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरूवार की सुबह धान के खेत में सोहनी करने गये थे। देर रात तक घर नही पहुंचे तब परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। करीब नौ बजे रात में उनका शव धान के खेत में पड़ा मिला। शव देख गांव में कोहराम मच गया।

बताया गया कि बिजली का ग्यारह हजार  हाईटेंशन तार निचे लटका था। सोहनी करने के क्रम में वे तार की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दे दिया। बावजूद पुलिस दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल बेतिया भेजी है। इसे लेकर ग्रामीणों में पुलिस व बिजली विभाग के प्रति आक्रोश भी था। ग्रामीणों ने बताया कि ग्यारह हजार का बिजली तार बहुत पहले से निचे लटका है। इसकी शिकायत कई बार कनीय अभियंता से की गई थी। बावजूद उसे सुधार नही किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृत वृद्ध के तीन पुत्र व एक पुत्री है। तीनों पुत्रों में नन्दलाल महतो नेपाल, बलिराम महतो अहमदाबाद व पशुराम महतो चण्डीगढ़ में काम करने गये है। पुत्री सुशीला देवी घटना की सूचना पर पहुंच गई है।  ग्रामीण पुत्रों के आने का इंतजार कर रहें है।घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि बृद्ध की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *