जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल काअभिनंदन समारोह आयोजित।

जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल काअभिनंदन समारोह आयोजित।

Bettiah Bihar West Champaran

जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल काअभिनंदन समारोह आयोजित।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)
पश्चिम चम्पारण जिला कांग्रेस कमिटी के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल जी का अभिनंदन समारोह का आयोजन निवर्तमान जिला अध्यक्ष भारत भुषण दुबे जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष शेख कामरान ने कहा कि नव मनोनीत अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल एक जुझारू व्यक्ति हैं।

वे बीसों वर्ष से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। जनता की समस्याओं के लिए लड़ना उनकी प्रवृत्ति में शामिल हैं। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हमें हर घर पर दस्तक देना होगा। जिस वक्त भी अध्यक्ष आवाज देंगे हमें अपने साथ पायेंगे। शेख कामरान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की जनता बदलाव चाहती है। उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि प्रमोद सिंह पटेल के नेतृत्व में हम पश्चिम चम्पारण में सभी सीटों पर चुनाव जीतेंगे। नेशनल हेराल्ड मामले का जिक्र करते हुए शेख कामरान ने कहा कि सरकार द्वारा गलत रुप से श्रीमती सोनिया गांधी तथा श्री राहुल गांधी पर गलत गलत आरोप लगाकर तथा झूठ मुकदमो में फंसा कर परेशान किया जा रहा है। हम इसका घोर विरोध करते हैं।

शेख कामरान ने कांग्रेस के साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप तैयार रहें इसके लिए हमें जेल जाना पड़ा तो जाएंगे। कांग्रेस इसके लिए आंदोलन करेगी।अंत में शेख कामरान ने नये अध्यक्ष को बधाई दी तथा उन से उम्मीद जताई की उनके नेतृत्व में कांग्रेस बुलंदीयों को छुएगी। कार्यक्रम का समापन निवर्तमान जिलाअध्यक्ष भारत भुषण दुबे जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *