अंचल परिसर लौरिया में लगा जनता दराबर, अंचलधिकारी ने सुनी फरियादियों की फरयाद।

अंचल परिसर लौरिया में लगा जनता दराबर, अंचलधिकारी ने सुनी फरियादियों की फरयाद।

Bettiah Bihar West Champaran

अंचल परिसर लौरिया में लगा जनता दराबर, अंचलधिकारी ने सुनी फरियादियों की फरयाद।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
लौरिया प्रखंड अंचल परिसर में पूर्व की भांती शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से कहा कि आपसी सहमति से विवाद सुलझाना सबसे बेहतर तरीका है और इसमें अंचल प्रशासन को सहयोग देना सभी की जिम्मेदारी है।

जनता दरबार में दोनों पक्षों से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।

नए दो आवेदनों पर ऑन द स्पोर्ट सुनवाई की गई, जिनमें से दो मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं तीन पुराने आवेदनो मे से दो पर सुनवाई की गई,जिसमे साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश अंचला अधिकारी द्वारा दिया गया।

कुछ मामलों में फरियादियों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया गया ताकि अगली सुनवाई में मामले का निपटारा किया जा सके।

अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर उचित मामले में पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से काम करेगा।

इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार,प्रधान सहायक बृजेश कुमार, अरविंद राव, विवेक कुमार सहित कई अन्य कर्मी मौजूद रहे। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी भी उपस्थित होकर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *