होलिका दहन में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते तीसरा सप्ताह भी जारी रहा शिक्षक संघ का हड़ताल।

होलिका दहन में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते तीसरा सप्ताह भी जारी रहा शिक्षक संघ का हड़ताल।

East Champaran

पूर्वी चंपारण के बनकटवा में सोमवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई द्वारा BRC बनकटवा के प्रांगण में शिक्षकों का धरना तीसरा सप्ताह भी जारी रहा। वही बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रदेश इकाई के आह्वान पर बनकटवा प्रखंड संसाधन केंद्र बनकटवा में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं प्रधान सचिव आर• के• महाजन का पुतला का होलिका दहन किया गया।

होलिका दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेतन आनंद एवं अनिल कुमार ने कहा कि जब तक सरकार हमारी न्यायोचित मांगों को नही मान लेती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। साथ ही अध्यक्ष मंडल के उपस्थित अध्यक्ष प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि सरकार केवल बयानबाजी कर रही है, सरकार के रवैये से दुखी होकर सभी शिक्षकों ने होली नही मनाने का संकल्प भी लिया।

वही मौके पर पुतला सह होलिका दहन कार्यक्रम में अवधेश कुमार, अर्जुन कुमार ,राधेश्याम कुमार, मो० फैजुल्लाह,  ,कन्हैया कुमार,, सलीम जावेद, केदार प्रसाद,मणिभूषण कुमार,रविन्द्र राम ,कृष्णा सिंह, अमरनाथ प्रसाद, फैज़ुरहमान, ब्रजकिशोर प्रसाद आदि सैकडों शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *