वकील रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!
मझौलिया( पश्चिमी चंपारण) प्रखंड के बैथानिया भनाचक एवम् नौतन खुर्द पंचायत के विभिन्न वार्डो में बिजली विभाग द्वारा अभियान। चलाकर अवैध रूप से चोरी कर बिजली जलाने के मामला में प्रखंड कार्यपालक सहायक विकास कुमार के आदेश पर प्रकांड कानिय अभियंता रत्न कुमार झा ने 22 लोगो के खिलाफ जुर्माना राशि के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि बैठनीया भाणाचक पंचायत के राघव लाल साह राजन कुमार यादव मुकेश बीन सुकत मुखिया भजन मुखिया बलिराम मुखिया प्रकाश मुखिया नरेश बीन आदि एवम् नौतन खुर्द पंचायत के अवध मुखिया सुदिष्ट साह भोला साह समेत कुल 22 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है वहीं थाना अध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज किया गया है इधरअभियान से अवैध रूप से बिजली जलाने वालों में हड़कंप मचा है।