नगरदेही मे द्वीप प्रज्वलित कर जन संवाद की शुभारंभ करते डीएम दिनेश कुमार राय, एसपी डी अमरकेश व अन्य!
बेतिया से वकीलुर रहमान की ब्यूरो रिपोर्ट!
मैनाटांड़/इनरवा( पश्चिमी चंपारण)
जन संवाद कार्यक्रम से जन समस्याओं का निराकरण होगा।साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी जा रही है ।उक्त बाते मैनाटांड़ के इनरवा पंचायत अंतर्गत नगरदेही पंचायत भवन परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के आयोजन को संबोधित करते हुये जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने मौजूद लोगो से कहा। इसके पूर्व जन संवाद कार्यक्रम की शुभारंभ डीएम दिनेश कुमार राय और एसपी डी अमरकेश ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।जन संवाद मे जिला के सभी महकमा के आला अधिकारी मौजूद थे।जिसके माध्यम से लोगो की समस्या की जानकारी प्राप्त की गयी साथ ही उसे पंद्रह दिनो के अंदर निराकरण के आश्वासन लोगो की दी गयी। मौके पर डीएम श्री राय ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारियो योजनाओ को विस्तृत रूप से जानकारी दिये।साथ ही लोगो को बताया कि इन योजनाओ का लाभ लोगो तक मिल रहा है की नही।अधिकारियो आपलोगो की बात सुनते है कि नही।अधिकारी आपके साथ कैसा व्यवहार करते है इन्ही सभी बातो को आप सबो से जानने के लिए जिला के तमाम अधिकारियो के साथ हम आए है।पहले गांवो मे बिजली,सड़क आदि की समस्या थी लेकिन आज तेजी रूप से दुरुस्त हुए है।नल जल, पक्की नली गली,आवास,पेंशन आदि योजनाओ का लाभ सीधे लाभुक तक पहुंच रहे है।जमीनी संबंधित विवाद को लेकर थाना स्तर पर जनता दरबार लगाऐ जा रहे है।ताकी त्वरित उसकी निदान हो सके।इन्हीं सभी बातो की जानकारी देने व प्राप्त करने हेतू जन संवाद कार्यक्रम आयोजित प्रखंड स्तर पर लगाए जा रहे हैं।कुछ कल्याणकारी योजनाओ जैसे नल जल, पेंशन, आवास आदि मे शिकायत सुनने को मिली है।जिसकी जांच कराई जाऐगी।दोषी व्यक्ति को बक्शा नही जायेगा। वहीं एसपी डी अमरकेश ने जन संवाद के माध्यम से लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि लोगो की समस्या निदान हेतु हेल्पलाइन की व्यवस्था की गयी है। 112 नंबर पर काॅल करते ही उनके पास पुलिस पहुंच रही है।महिलाओ के सहायता लिए भी अलग से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गये है।जिसपर महिलाऐ अपनी समस्या बता सकती है। थानों में भी महिला हेल्पडेस्क की व्यवस्था कर महिलाओं की बातों को गंभीरता से महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी सुनकर निराकरण कर रहे हैं।आप सभी को पुलिस से संबंधित कोई बात हो तो निसंकोच मुझे बतायें। मौके पर डीडीसी अनिल कुमार, डीपीआरओ अनंत कुमार,डीसीओ कुमार रविन्द्र,सीएस डॉ श्रीकांत दूबे, एपीओ संजय कुमार पाण्डेय,बीडीओ पंकज कुमार, सीओ राजीव रंजन,प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी, इनरवा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार, मैनाटांड़ थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, भंगहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार, इनरवा के समाजसेवी मनोज गिरी जी,टीभीओ डॉ अवधेश कुमार, बीपीएम सरफुन नेशा,बीसी संगम कुमार, मुखिया रामदेव भगत, सरपंच इनेश गिरी, राकेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि और क्षेत्र की जनता मौजूद रहें।