होल्डींग टैक्स के लिये घरों का सर्वे शुरुन, नगर सभापति सीता देवी ने फीता काटकर कार्य का किया शुभारंभ!

होल्डींग टैक्स के लिये घरों का सर्वे शुरुन, नगर सभापति सीता देवी ने फीता काटकर कार्य का किया शुभारंभ!

Bettiah Bihar West Champaran लौरिया

ईओ, उप मुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षद रहे मौजूद ।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया ( पश्चिमी चंपारण ) नव गठित
नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष नप क्षेत्र के सभी घरों के सर्वे के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |कार्यक्रम का उद्घाटन नगर मुख्य पार्षद सीता देवी उप मुख्य पार्षद किशोरी देवी व कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया |इस मौके पर सभापति सीता देवी ने बताया कि नगर पंचायत की जनता हमारे परिवारीक सदस्य के समान है |नगर पंचायत के विकास के लिये विभीन्न तरह के आय के श्रोत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार बनाने पडते हैं |इनमे से सबसे मुख्य होल्डींग टैक्स से आय प्राप्त करना है |मै चाहुंगी कि जनता से ऐसी धनराशि ली जाय जो उनके ऊपर बोझ न बने |वही कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि होल्डींग टैक्स के कई प्रारुप है जैसे घर के सामने कौन रोड है |घर किस चीज से बना है| घर का उपयोग किस काम के लिये किया जाता है |घर कितने वर्ग फीट मे बना है आदि | उन्होंने बताया कि इन्ही सब स्थितियो को देखते हुये नगर पंचायत के सभी घरों का सर्वे कराया जा रहा है |उन्होंने सर्वे में शामील सभी सर्वे कर्ताओं से सर्वे मे भेदभाव नही करने तथा किसी तरह की उगाही नही करने की हिदायत दी |
बतादे कि नगर पंचायत के घरो के सर्वे का कार्य मल्लिकार्जुन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमीटेड के द्वारा आज से शुरु हो रहा है |जिसके लिये पांच सर्वे कर्ता दो टोली में एक एक घर जाकर कार्य को पुरा करेंगे |मौके पर पूर्व मुखीया संजय कुमार , लड्डु सिंह वार्ड पार्षद रोहीत कुमार , पप्पु मिश्रा , तनवीर हैदर , अभिमन्यु कुमार , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बदरी यादव, लालबाबु राम मोफील मिया सहित सर्वे कर्मी हर्षित कुमार अनिकेत कुमार अंकित कुमार आदर्श भारद्वाज कुंदन कुमार सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *