बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

Bettiah Bihar West Champaran

बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौंरिया (पच्छिम चम्पारण)
लौरिया थाना क्षेत्र के एनएच 727 बगहा मुख्य मार्ग पर सिसवनिया बाजार के पास शनिवार की रात्रि को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों और 112 पुलिस टीम की मदद से दोनों घायलों को एनएच के एम्बुलेंस के जरिए लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के करजनिया परसौनी गांव वार्ड संख्या 3 निवासी 28 वर्षीय अनिल राम, पिता चंचल राम और 55 वर्षीय बनहु राम, पिता स्व. कासी राम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अनिल राम पंजाब में ठीकेदारी का कार्य करते हैं। इसी क्रम में वे मजदूरों की तलाश में लौरिया आए हुए थे। शनिवार की रात्रि को वापस अपने गांव करजनिया परसौनी लौटते समय सिसवनिया के पास यह हादसा हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार बाइक अचानक असंतुलित हो गई, जिससे दोनों सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

इस दुर्घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि एनएच 727 पर तेज रफ्तार और सड़क किनारे अव्यवस्थित यातायात के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *