भाजपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण।

भाजपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण।

Bihar Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर/बंदरा : बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बंदरा प्रखंड के लोगों के बीच रविवार को गायघाट विधानसभा के भाजपा नेता पंकज सिंह ने दौरा कर उनकी समस्यायें सुनी। वहीं प्रखंड के नुनफारा पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री चूड़ा, मोमबत्ती, माचिस, मैक्सो इत्यादि का वितरण किया।

आपदा की घड़ी में इस सेवा के लिए क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों ने पंकज सिंह की सराहना की। वहीं इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि हमसे जितना बन पाएगा हम हर संभव पीड़ितों की सेवा के लिए तत्पर है।

मौके पर भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता रविशंकर कुशवाहा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विपुल कुशवाहा, महामंत्री अशोक सिंह, बिमल किशोर त्रिवेदी, मनोज आजाद कुशवाहा, डॉ० श्याम किशोर, अर्जुन यादव, पंकज गिरी, रमेश राय, चंद्रमणि, रत्नेश झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ने राहत वितरण में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *