इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही है, आपसी सदभाव को लेकर हुई बैठक!

इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही है, आपसी सदभाव को लेकर हुई बैठक!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!
सिकटा ( पश्चिमी चंपारण) इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही है।दुनिया का कोई भी मजहब नफरत नही प्यार ,आपसी भाईचारे, वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देता है।हमे भी इसी संदेश का पालन करते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे के बीच एकता का परिचय देना है।

उक्त बातें अंचलाधिकारी मनीष कुमार, थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, बलथर थानाध्यक्ष अरबिन्द कुमार ने संयुक्त रूप से दिया।सभी अधिकारी बकरीद पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।शांति समिति की इस बैठक में तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में शांति का परिचय देते हुए मनाने की बात कही गई।

दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अपने सुझावों को साझा किया।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बकरीद को आपसी तालमेल के बीच मनाया जाएगा। वहीं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर अधिकारियों ने विचार विमर्श किया।इस अवसर पर शब्बीर अनवर उर्फ मुन्ना, पूर्व मुखिया पति बिनोद राम, सचिन कुमार, लक्ष्मण ठाकुर ,जहांगीर आलम,बलथर की बैठक में मदन पटेल, श्रीकांति देवी, रामअयोध्या प्रसाद, शकील अहमद, दीपु पांडेय, रत्नेश गिरी समेत कई अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *