ई-किसान भवन परिसर में खरीफ महाभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम संपन्न।
लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
लौंरिया( पच्छिम चम्पारण)
लौरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन परिसर में गुरुवार को खरीफ महाभियान
महोत्सव के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख शंभू तिवारी प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी केशव किशोर कृषि विज्ञान केंद्र नरकटियागंज से आरपी सिंह रतुल मणि राम प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा प्रखंड पशुपालन अधिकारी अभिषेक सिंह उप प्रमुख मो.जामा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अन्नू कुमारी,सहायक तकनीकी प्रबंधक निरुपा कुमारी और अखिलेश शर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। खरीफ महा अभियान कार्यक्रम किसानों को कम खर्च पर उत्कृष्ट तकनीक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा पश्चिम चम्पारण ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को खरीफ महाअभियान अंतर्गत धान के विभिन्न प्रभेदो की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किसानों को मोटे अनाज मडुआ,ज्वार,बाजरा,सांवा,टंगुनी सहित अन्य फसलों की जानकारी दी गई। वहीं प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा की लौरिया में किसानों को उर्वरक लेने में परेशानी नहीं हो,किसानों को अपने आवश्यकता अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों से इस मामले की गंभीरता से अवगत कराया तथा इसकी आपुरती आसानी से किसानों को हो सके इस संबंध में विस्तृत चर्चा की और समय से बीज उपलब्ध कराने की बात बताई। वहीं मौके पर कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार में अशोक पाण्डेय चंद्रशेखर चौबे संजय दुबे संजय सिंह विनय शंकर रावत समीम अफजल अरुण राव विनय मिश्रा लाल बाबू पांडे मनीष कुमार 1 रामकुमार मिश्र मनीष कुमार 2 अजय तिवारी बुचन सिंह अनिल दुबे,किसान में हरि सिंह हरिशंकर सिंह हरिंदर सिंह इजहार हुसैन कामाख्या यादव सहित कई किसान और कर्मचारी उपस्थित रहे।