पंचायत चुनाव में महिलाओं की भूमिका अब सशक्त होने वाली है।पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक दावेदारी दिखा कर समाज को एक नया संदेश देना चाहती है

पंचायत चुनाव में महिलाओं की भूमिका अब सशक्त होने वाली है।पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक दावेदारी दिखा कर समाज को एक नया संदेश देना चाहती है

Bettiah सिकटा
पंचायत चुनाव में महिलाओं की भूमिका अब सशक्त होने वाली है।पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक दावेदारी दिखा कर समाज को एक नया संदेश देना चाहती है
  • *अबकी पंचायत चुनाव में महिलाओं की अधिक दावेदारी*
  • *पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं ने डाला नामांकन* *प्रखंड में दिखने लगा महिला सशक्तिकरण की भूमिका*

सिकटा। (अमर कुमार)

पंचायत चुनाव में महिलाओं की भूमिका अब सशक्त होने वाली है।पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक दावेदारी दिखा कर समाज को एक नया संदेश देना चाहती है कि महिला भी अब पंचायत को चला सकती है।न्याय करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है।अब महिलाये चूल्हा चौकी तक सीमित नही हो कर अपना,पंचायत और देश के विकास में प्रबल दावेदार के रूप में उभर सकने की ओर अग्रसर हो रही है।इस पंचायत चुनाव में विभिन्न 504 पदों के लिए 2076 नामांकन दाखिल किए गए जिसमे 1076 महिलाओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया है।वही 1000 पुरुषों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत का आजमाइस करने का फैसला लिया है।पंचायत चुनाव में महिलाओं का दमखम और उनका हौसला आनेवाले अगले दौर के लिए एक संदेश भी देने का काम कर रही है।तुलनात्मक अध्ययन करें तो 76 महिलाये पुरुषों से आगे निकल गई है। पहली बार पंचायत का चुनाव ईवीएम मशीन से हो रहा है।वोटिंग के क्रम में मतदाता कहाँ तक सफल होंगे यह तो समय बताएगा।परन्तु जिस तरह से पंचायत चुनाव में महिलाएं अपनी भागीदारी दिखा रही है ,लगता है ईवीएम मशीन से पंचायत चुनाव कराना सफल हो जाएगा।हालांकि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है।ताकि शतप्रतिशत मतदान सफल हो सके।

*एक नजर में पंचायत चुनाव में महिला पुरुषों की भागीदारी पर*

1.पंचायत समिति सदस्य के लिए प्रखंड में 22 समिति सदस्य के लिए कुल 154 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें 78 महिला और 76 पुरूष है।

2. मुखिया पद के लिए प्रखंड के 16 मुखिया पद के लिए 141 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें 65 महिला और 76 पुरूष शामिल है।

3.सरपंच पद के लिए प्रखंड के 16 सरपंच पद के लिए कुल 113 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।जिसमें 58 महिला और 55 पुरूष है।

4.ग्राम पंचायत के 225 पदों के लिए प्रखंड के 16 पंचायत के कुल 225 वार्ड के लिए 1126 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।इसमे 564 महिला और 562 पुरूष है।वही ग्राम कचहरी के पंच के लिए

5.प्रखंड के 16 पंचायत के कुल 225 ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए कुल 542 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।इसमे 311 महिला और 231 पुरूष शामिल है। पंचायत के इस चुनाव में बढ़ती महिलाओं की भागीदारी यह संदेश देने का काम कर रही है कि महिला भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकती है।वे भी पुरुषों की तुलना में कतई पीछे नही है।

यहाँ बताते चले कि प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख तीस हजार सात सौ अठारह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *