जाने की अनुमति नहीं मिलना हास्यप्रद: हज कमेटी ऑफ इंडिया।

भारतीय हज यात्रियों को हज पर जाने की अनुमति नहीं मिलना हास्यप्रद :- हज कमेटी ऑफ इंडिया।

Bihar West Champaran

ब्यूरो रिपोर्ट, बेतिया मंगलवार 24 जूनजाने की अनुमति नहीं मिलना हास्यप्रद: हज कमेटी ऑफ इंडिया। के विभिन्न राज्यों से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को अब हज पर जाने की व हजो अदा नहीं करने की अनुमति, सऊदी सरकार से नहीं मिली है, हज कमेटी ऑफ इंडिया, भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया है कि सऊदी सरकार की ओर से जारी आदेश के आलोक में, भारतीयों को हज पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

केवल सऊदीयों को ही या उसके अगल- बगल के मुस्लिम देशों के लोगों को ही इस वर्ष हज करने की अनुमति मिली है, सऊदी सरकार ने कॉरोन्ना महामारी को देखते हुए ऐसा निर्णय लेने पर मजबूरी जताई है, और इसकी सूचना भारत सरकार के हज कमेटी ऑफ इंडिया को दे दी है, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी ने भी सऊदी सरकार से जारी इस आदेश की प्रति सभी राज्य के, राज्य सरकारों को भेज दी है, जिसके अनुसार ,हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को समय के पूर्व सूचना मिल जाए।

हज कमेटी ऑफ इंडिया व भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण केंद्रीय मंत्री ,मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का उन लोगों के द्वारा यात्रा पर जाने के लिए खर्च की राशि का रुपैया उनके बैंक खाता में बिना पैसा काटे भेज दिया जाएगा। हज यात्रियों को हज पर जाने की अनुमति नहीं मिलने की यह घटना पहली बार हुई है ,इसके पूर्व में प्रतिवर्ष भारत से लगभग 2 लाख हज यात्री, हज यात्रा करने सऊदीअरबिया हज करने जाया करते थे, मगर इस वर्ष सऊदी सरकार के इस आदेश के आने पर हज यात्रियों को बहुत धक्का लगा है।

विदित हो कि जब से इस्लाम धर्म की उत्पत्ति हुई है तब से अब तक की यह पहली घटना है, सऊदी सरकार ने बड़ी अफसोस जताते हुए कहा है कि मेरे साथ भी मजबूरी है कि मेरे देश में भी कोरोनावायरस की महामारी चरम सीमा पर पहुंची हुई है और बहुत से सऊदीओं की इस महामारी से मौत भी हो गई है, इसके अलावा सऊदी सरकार ने मदीना व मक्का में मस्जिदों को भी बंद कर दिया था और नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा दी थी, मगर अब, सऊदी सरकार ने सभी मस्जिदों को खोल दिया गया है, जहां पूर्व की भांति इबादत हो रही है, कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर इस तरह का कदम उठाने पर सऊदी सरकार ने अपनी मजबूरी के साथ बहुत अफसोस भी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *